बाब ए सैय्यद पर एएमयू खोले जाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
अलीगढ़। एएमयू के बाब ए सैय्यद पर यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आया और उसके साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकली। उसी समय प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने युवक का विरोध किया तो इसी पर युवक भड़क गया। और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

समझाने के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद युवक फिर से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच चला गया, जिससे छात्र भड़क गए और युवक के साथ फिर हाथापाई शुरू कर दी किसी तरह से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया। मौके पर मौजूद पुलिस को युवक ने अपना नाम अब्दुल रहमान बताया और एफआईआर दर्ज करने बात कहने लगा। हालांकि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा अब्दुल रहमान एएमयू का ही छात्र है।








