एएमयू के 46 छात्रों को कोगनाइजेंट कंपनी में मिली नौकरी

अमुवि के 46 छात्रों का कोगनाइजेंट द्वारा चयनित किया गया है
अलीगढ़, 14 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल तथा ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट आफिस (सामान्य) के संयुक्त तत्वाधान में एक आनलाइन भर्ती अभियान चलाया गया जिसमें एमसीए और बी.टेक 2022 के 46 छात्रों को कोगनाइजेंट कंपनी द्वारा नियुक्ति प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि यह कंपनी व्यापार परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करती है।
कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आसिम जफर ने कहा कि आनलाइन योग्यता परीक्षण और तकनीकी साक्षात्कार के उपरान्त 17 एमसीए छात्रों और 29 इंजीनियरिंग छात्रों को कंपनी में विभिन्न पदों पर चयनित किया गया है। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई दी और अभियान के आयोजन में सहयोग के लिए श्री साद हमीद (टीपीओ, जनरल) को धन्यवाद दिया।
प्रोफेसर जफर ने विभाग की टीपीओ टीम, विशेषकर डा मोहम्मद नदीम (टीपीओ, कंप्यूटर साइंस), डा फैसल अनवर (डिप्टी टीपीओ, कंप्यूटर साइंस), और डा मोहम्मद साजिद (डिप्टी टीपीओ, कंप्यूटर साइंस) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने श्री मोहम्मद फरहान सईद (टीपीओ, जाकिर हुसैन कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी) और श्री अयाज को भी ड्राइव को सुचारू रूप से चलाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea