कुलपति तारिक मंसूर ने चौदह पुस्तकों का एक साथ किया विमोचन

अलीगढ़, 29 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शिक्षकों एवं शैक्षिणक विभागों द्वारा अध्यापन के विभिन्न क्षेत्रों में मूल योगदान को दर्शाते हुए चौदह महत्वपूर्ण प्रकाशन का विमोचन किया।

इन प्रकाशनों में डा तारिक आफताब, वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संपादित जैस्मोनेट्स और सैलिसिलेट्स सिग्नलिंग इन प्लांट्स (स्प्रिंगर इंटरनेशनल पब्लिशिंग) तथा प्लांट्स ग्रोथ रेगुलेटर्स (स्प्रिंगर) और प्लांट माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (स्प्रिंगर); डा नसीम अहमद, वनस्पति विज्ञान विभाग और प्रो मिरोस्लाव स्ट्रनाड द्वारा संपादित मेटा-टोपोलिनः ए ग्रोथ रेगुलेटर फार प्लांट बायोटेक्नोलाजी एंड एग्रीकल्चर (स्प्रिंगर), डा अंदलीब राथर, डा समीरा खानम तथा मोहम्मद उजै़र (सोशल वर्क विभाग) द्वारा संपादित एरियाज़ आफ सोशल वर्क प्रैकटिस (अल्टरनोट्स प्रेस, नई दिल्ली); डा अब्दुल शकील, दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा संपादित इथिक्स, एपिस्टेमालोजी एण्ड फिलोसोफी डेवेलप्मेंट (एआर एंटरप्राइजेज, नई दिल्ली); कुलियात विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अशहर कदीर द्वारा संपादित तिब्बे यूनानी और हिंदुस्तान; प्रो फरीदा अहमद, डा जमील अहमद, डा बुशरा हसन खान तथा डा शुजाउद्दीन द्वारा संपादित सीबीएमई बेस्ड प्रैक्टिकल फार्माकोलाजी (राइटर्सग्राम पब्लिकेशन, नई दिल्ली); इस्लामिक स्ट्डीज़ विभाग के शिक्षकों प्रोफेसर ओबैदुल्ला फहद और डा जियाउद्दीन द्वारा संपादित कुरान की खिदमत (सम्मेलन कार्यवाही); प्रो ओबैदुल्लाह फहद द्वारा लिखित इस्लाम में हिंसा और लोकतंत्र; अंग्रेजी, उर्दू तथा हिंदी में प्रकाशित कला संकाय का शताब्दी अंक; इस्ंटीट्यूट आफ पर्शियन स्टडीज़ द्वारा बज़्तब अदबियात-ए-फ़ारसी दर-ए-सद्दा-ए-हफ़दहमीन मिलादी (खंड एक), सत्रहवीं शताब्दी में फ़ारसी साहित्य की समीक्षा (खंड दो), सत्रहवीं शताब्दी ईस्वी में फ़ारसी साहित्य की समीक्षा (खंड तीन) और सैयद मोइनुल हक झोंसोई द्वारा लिखित और प्रो एसएम असद अली खुर्शीद, निदेशक, फारसी संस्थान द्वारा संपादित मंबा-उल-अंसाब शामिल हैं।

पुस्तकों का विमोचन करते हुए कुलपति प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि यह अकादमिक पुस्तकें अनुसंधान का नतीजा हैं और ज्ञान के आधार का एक हिस्सा हैं जो पाठकों को चुनौतीपूर्ण विषयों पर निष्कर्ष निकालने में मदद करेंगी।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment