AMU: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का प्रसारण, 100 से अधिक किसान हुए शामिल

अलीगढ़, 29 सितंबरः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जलवायु उन्मुख प्रौद्योगिकियों और विधियों के बड़े पैमाने पर प्रसार के लिए जन जागरूकता अभियान’ विषय पर दिये गये उद्बोधन का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के डीन, प्रोफेसर रईस अहमद के नेतृत्व में आनलाइन प्रसारण में संकाय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों, शोध छात्रों एवं अलीगढ़ जिले के 100 से अधिक किसानों ंने भाग लिया।

उन्होंने उपस्थित सहभागियों का स्वागत करते हुए विषय वस्तु से अवगत कराया

आनलाइन कार्यक्रम में प्लांट प्रोटेक्शन विभाग के अध्यक्ष प्रो पी क्यू रिजवी, गृह विज्ञान विभाग की प्रो फरजाना अलीम और बीएससी एग्रीकल्चर प्रोग्राम के समन्वयक प्रोफेसर इकबाल अहमद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संकाय के स्मार्ट क्लास रूम (परीक्षा हाल) में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमें शिक्षकों, छात्रों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों और किसानों ने संबोधन का लाभ उठाया।

डीन प्रोफेसर रईस अहमद ने कुलपतियों के सम्मेलन में भी भाग लिया और एएमयू के ट्विटर स्टेटमेंट ‘आईसीएआर प्रत्यायन विश्वविद्यालयों के संगठन को नेतृत्व, प्रभावशीलता और क्षमताओं की स्थिरता प्रदान करता है’ को भी प्रदर्शित किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले कृषि विज्ञान संकाय में व्याख्यान भी आयोजित किए गये। जिनमें प्रो पी क्यू रिज़वी द्वारा ‘ओवर व्यू आफ कलाइमेट रेजीलिऐंट एग्रीकल्चर; डा सैयद कामरान अहमद द्वारा इम्पोरटेंस आफ क्रोप पालीनेटर्स इन रेजीलिऐंट एग्रीकल्चर; डा जियाउल हक द्वारा इंटीग्रेटिड पेस्ट/डिजीज मैनेजमेंट इन रेजीलिऐंट एग्रीकल्चर; डा. मजरूल हक अंसारी द्वारा ‘ड्रोट टोलरेंस क्रोप वेराइटीज़; डा फहीम अहमद द्वारा वाटर मैनेजमेंट इन रेजीलिऐंट एग्रीकल्चर तथा डा. रिजवान ए अंसारी द्वारा रेजीडयू मैनेजमेंट इन रेजीलिऐंट एग्रीकल्चर विषय शामिल हैं। कार्यक्रम के समापन पर डा जेबा खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea