AMU:शॉर्ट टर्म कोर्स के लिये निकले फॉर्म

अलीगढ़, 15 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सेंटर फार स्किल डेवेलपमेंट एंड करियर प्लानिंग द्वारा चलाये जाने वाले छः माह के दीर्घ कालिक कोर्सेज़ के लिये आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। किसी भी विश्वविद्यालय स्कूल से कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राऐं वर्ड प्रोसेसिंग, टैली, इलेक्ट्रानिक डाटा प्रोसेसिंग, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग-पायथन, इंटीरियर डेकोरेशन, फैशन इलस्ट्रेशन एण्ड स्केचिंग तथा इंग्लिश फ्लुऐंसी डवलपमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये आवेदन कर सकती हैं।

सेंटर फार स्किल डेवलपमेंट एंड करियर प्लानिंग की निदेशक प्रो नईमा खातून ने कहा कि इन पाठयक्रमों से सम्बन्धित प्रवेश फार्म वेब लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1/FAIpQLScMx3ndjQHsSyN6pdEGLBNg86QgFXcbnoBR3mgYkkAtS2ocZA/viewform से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं एएमयू की वेबसाइट www.amu.ac.in और सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड करियर प्लानिंग के होमपेज पर जा सकते हैं। वे केंद्र के अधिकारियों से ईमेल cpcamunew@gmail.com और 0571-2402204 पर फोन कॉल के माध्यम से प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सप्ताह में दो दिन शाम के समय आनलाइन आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म 21 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea