एएमयू में एनआरसी आंदोलन को हैंडल करने वाले प्रोफेसर मोहसिन बने वित्त अधिकारी

प्रो. मोहम्मद मोहसिन एएमयू के नए वित्त अधिकारी नियुक्त

अलीगढ़, 24 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान को विश्वविद्यालय का नया वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस इस सम्बन्ध में एक आदेश यहां मंगलवार, 24 अगस्त को जारी किया गया।

प्रोफेसर खान ने 2015 से 2019 तक एएमयू प्राक्टर के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2014 से 2016 तक वाणिज्य संकाय के डीन तथा 2016 से 2019 तक वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाऐं प्रदान कीं। वह अकादमिक परिषद में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रतिनिधि (2004 और 2006)  भी रह चुके हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने एएमयू गैस सुविधा के प्रभारी सदस्य तथा स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष के कर्तव्य भी निभाए हैं।

प्रोफेसर खान को वित्त, बैंकिंग तथा उद्यमिता के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है तथा उनके कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लेख भी प्रकाशित हुए हैं और ‘द न्यू मिडिल क्लासः इम्पैक्ट आन ग्रोइंग इंडियन इकोनॉमी विज़-अ-विज़ कंज्यूमर मार्केट – अ केस स्टडी दिल्ली एण्ड एनसीआर (2017-19)’ विषय पर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना भी पूरी की है।

प्रो. खान अपने 30 साल से अधिक शैक्षणिक काल में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उद्यमिता, बैंकिंग और वित्त, कंपनी कानून और सचिवीय अभ्यास, व्यावसायिक अध्ययन, व्यावसायिक सांख्यिकी, वित्तीय संस्थान और बाजार, सुरक्षा बाजार संचालन, भारतीय वित्तीय प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे विभिन्न विषयों को पढ़ाते रहे हैं। उन्होंने कई पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन भी किया है। उनके निर्देशन में अनेक छात्रों ने शोध कार्य भी पूर्ण किया है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment