AMU: आईटी क्षेत्र में उद्यमिता के लिए आपार संभावनाएं


अलीगढ़, 9 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा 7 स्टार्टअप के लिए पहल करने और उद्यमिता में कदम रखने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, ‘आईटी क्षेत्र में उद्यमिता‘ विषय पर श्रृंखला का दूसरा वेबिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार के लिए लगभग 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 शिक्षक, उद्योग के 30 पेशेवर और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और उद्योग से 150 छात्र प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


कंप्यूटर विज्ञान विभाग उद्योग का गहरा अनुभव रखने वाले प्रसिद्ध पूर्व छात्रों से वर्तमान छात्रों को लाभान्वित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इनमें से कई पूर्व छात्रों ने अपना उद्यम प्रारंभ कर अपनी उद्यमिता प्रमाणित की है। इस प्रयास का उद्देश्य पूर्व छात्रों को वर्तमान तकनीकी विशेषज्ञों से जुड़ने के लिये प्लेटफार्म प्रदान करना है ताकि वे इस क्षेत्र के वरिष्ठों के अनुभवों से लाभान्वित हो सकें।


इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर काजी मजहर अली ने वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में ऐसे समसामयिक और उपयोगी विषयों पर वेबिनार आयोजित करने के लिए अध्यक्ष प्रोफेसर आसिम जफर और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रासंगिक विषयों पर वेबिनार आयोजित करना समय की आवश्यकता है क्योंकि वे छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के मूल्यवर्धन के लिए एक विंडो प्रदान करते हैं।


कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आसिम जफर ने अपने स्वागत भाषण में वेबिनार के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में विश्वास पैदा करना और नौकरी के अनुकूल उनको तैयार करना है।
दो कंपनियों जोरा सोफ्ट आईएनसी तथा ऐवियर आईएनसी, सांता क्लारा, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका .के संस्थापक तथा पूर्व छात्र श्री अहमद उल्लाह ने स्टार्टअप और उद्यमिता से संबंधित अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने आईटी क्षेत्रों के विशिष्ट उदाहरणों का हवाला देते हुए उद्यमिता में कदम रखने की प्रक्रिया पर चर्चा की।


अहमद ने एक वार्तालाप सत्र में प्रतिभागियों के स्टार्टअप और उद्यमिता के बारे में प्रश्नों के उत्तर दिये।
वेबिनार के समन्वयक डा अरमान रसूल फरीदी ने वेबिनार का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea