AMU: 2000 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन करने वाला प्लांट शुरू


एएमयू के कुलपति ने किया प्लांट का उद्घाटन

2000 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन करने

अलीगढ़, 31 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालिज में आज प्रधानमंत्री केयर्स (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत) कोष के माध्यम से स्थापित एक और उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया गया। यह संयंत्र तीसरी कोविड लहर की संभावना की पृष्ठभूमि में लोगों को और अधिक राहत प्रदान करेगा।
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के जैदी ब्लॉक में एक समय में 200 से अधिक रोगियों के लिए प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम संयंत्र का उद्घाटन किया।

Vice-Chancellor-Prof-Tariq-Mansoor-inagurating-the-Oxygen-Generation-Plant.jpg


ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि यह जेएनएमसी में प्रारंभ होने वाला दूसरा उच्च क्षमता वाला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र है। यह रेस्पिरेटरी आईसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड और आईसीयू, मेडिसिन वार्ड, पल्मोनोलाजी वार्ड, कोरोनरी केयर यूनिट और सीसीयू को आक्सीजन की आपूर्ति करेगा।


उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड के तहत एक और उच्च क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के अगले तीन दिनों के भीतर जेएनएमसी में प्राप्त होने की उम्मीद है। एक सप्ताह में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।


प्रोफेसर मंसूर ने बताया कि जून में उद्घाटन किया गया पहला ऐसा आक्सीजन प्लांट जर्मनी से एएमयू के चांसलर, डा० सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की उदार भेंट के बाद आयात किया गया था।


डा० ओबैद ए सिद्दीकी (नोडल अधिकारी, ऑक्सीजन गैस प्लांट) ने कहा कि यह संयंत्र तरल ऑक्सीजन पर हमारी निर्भरता को कम करेगा और ऑक्सीजन पैदा करने के मामले में हमें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इन ऑक्सीजन संयंत्रों के उद्घाटन के साथ जेएनएमसी के पास अब एक बार में लगभग 2000 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन करने की क्षमता है। इस तरह का तीसरा संयंत्र इन-हाउस ऑक्सीजन उत्पादन को और बढ़ाएगा।


उद्घाटन कार्यक्रम में प्रोफेसर राकेश भार्गव (डीन, मेडिसिन संकाय), प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी (प्रिंसिपल, जेएनएमसी), प्रोफेसर हारिस मंजूर (चिकित्सा अधीक्षक), प्रोफेसर एम एम सुफियान बेग (प्रिंसिपल, जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अध्यक्ष, पूर्व छात्र मामलों की समिति); प्रोफेसर मोहम्मद रिहान (एमआईसी, बिजली विभाग) और सभी उप चिकित्सा अधीक्षक भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea