विधि संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर जकरिया सिद्दीकी के निधन पर कुलपति ने शोक जताया

अलीगढ़ 16 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बिरादरी ने विधि संकाय के पूर्व डीन, प्रोफेसर जकरिया सिद्दीकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका गत शनिवार 11 फरवरी, 2023 को कैलिफोर्निया, यूएसए में निधन हो गया था।

प्रोफेसर जकरिया सिद्दीकी।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि मैं प्रोफेसर सिद्दीकी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह एक निस्वार्थ व्यक्ति थे, जिन्होंने कानूनी अध्ययन के क्षेत्र में मौलिक कार्य के लिए एक बौद्धिक और अनुभवी शोधकर्ता के रूप में प्रशंसा, सम्मान और आदर अर्जित किया।

उन्होंने प्रोफेसर सिद्दीकी को एक पारिवारिक मित्र के रूप में याद किया, जिन्होंने उनके पिता प्रोफेसर हफीजुर रहमान के साथ विधि संकाय के उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकास के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि उनका निधन उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्हें अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता, अपने छात्रों के प्रति प्रेम और कानूनी अध्ययन में अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए सदा याद किया जाएगा।

प्रो सिद्दीकी ने 1961 में एक युवा व्याख्याता के रूप में विधि संकाय ज्वाइन किया और 1997 में डीन के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति तक इसी विभाग से जुड़े रहे। उन्हें अनेक सम्मानों से पुरस्कृत किया गया। वह कश्मीर, केन्या, नाइजीरिया और मलेशिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे और लखनऊ में राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आपराधिक प्रक्रिया अनुसंधान के सम्बन्ध में भी कुछ साल बिताए।

प्रौद्योगिकी में उनकी बढ़ती रुचि और आपराधिक कानून में गहरी पकड़ ने उन्हें साइबर कानून के कानूनी निहितार्थों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। वह अपने सेवानिवृत्त जीवन के अंतिम कुछ वर्षों में इसके अध्यन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

रिटायरमेंट के बाद पिछले कुछ सालों से वह अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया में रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एएमयू से समाजशास्त्र की सेवानिवृत्त प्रोफेसर रशीदा सिद्दीकी, उनकी बेटी सबा जकारिया अहमद और बेटा फैसल जकारिया सिद्दीकी हैं

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea