एएमयू ने की शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा


अलीगढ़ 15 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश फार्म अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संदर्भ के लिए उक्त आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के विवरण वाले प्रवेश के लिए गाइड भी अपलोड कर दी गयी है। अभ्यार्थियों को परामर्श दिया गया है कि वे फॉर्म भरने से पूर्व प्रवेश गाइड और संबंधित दस्तावेजों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियों में बीए, बीएससी, बीकाॅम की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल, 2023 और बीटेक और बीएएलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 14 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। एमबीए की प्रवेश परीक्षा 28 मई 2023 को और ग्यारहवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त कार्यालय समय के दौरान प्रवेश अनुभाग, कंट्रोलर कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रॉयल कॉलेज ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी ने किया डा. अब्दुलवारिस को एमआरसी से सम्मानित किया गया

    अलीगढ़, 20 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएनएमसीएच के नेत्र विज्ञान संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अब्दुल वारिस को प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी, लंदन यूके द्वारा एमआरसी नेत्र विज्ञान की डिग्री…

    भारत में पुस्तकालयों, अभिलेखागार और संग्रहालयों (एलएएम) में आपदा प्रबंधन के लिए प्रोफेसर नौशाद अली को शोध अनुदान स्वीकृत

    अलीगढ़ 28 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नौशाद अली पीएम को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली द्वारा ‘भारत में पुस्तकालयों, अभिलेखागार और संग्रहालयों (एलएएम) में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea