Google search engine
Monday, December 4, 2023
Google search engine
Google search engine

मुख्यमंत्री का 15 को अलीगढ़ दौरा, करेंगे अलीगढ़ हैबीटेट सेंटर का लोकार्पण

          अलीगढ़ 13 अक्टूबर| प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 15 अक्टूबर शनिवार को हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 03ः45 बजे निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय पहुॅचकर सांय 04ः00 बजे तक निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी सांय 04ः25 बजे से 04ः45 बजे तक कमिश्नरी सभागार में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, तत्पश्चात 04ः45 बजे से 05ः30 बजे तक जनपद अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो व कानून व्यवस्था पर बैठक करेंगे।

          मा0 मुख्यमंत्री जी लालडिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पहुॅचकर सांय 05ः40 बजे स्मार्ट सिटी निर्मित अलीगढ़ हैबीटेट सेंटर का लोकार्पण एवं जनपद की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी सांय 06ः20 से 06ः45 बजे तक स्थानीय भ्रमण एवं 07ः00 बजे से 07ः30 बजे तक सर्किट हाउस सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री जी 16 अक्टूबर को गंतव्य के लिये प्रस्थान करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine

Related Articles

Google search engine

Latest Posts