
अलीगढ़, 29 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व अलीगढ़ से जुड़ी महिलाओं की प्रमुख साहित्यिक संस्था बज्मे अदब की बैठक में महिला वक्ताओं ने कहानियां और अपने लेख प्रस्तुत किये। बैठक के आरंभ में रिहाना मोहसिन जो इस्लाम धर्म के बारे में गहरी जानकारी रखती हैं और जिन्होंने इस्लाम धर्म से सम्बन्धित अनेक लेख लिखे हुए हैं। उन्होंने अपने लेख में इस्लाम के बारे में विभिन्न चीजों के बारे में बताया। श्रीमती समीना लोदी ने अपने व्यंग्यात्मक लेख से सभी को गुदगुदाया। कहकशां खान ने मोहर्रम से सम्बन्धित अपना लेख प्रस्तुत किया और मशहूर कहानीकार श्रीमती अफशा मलिक ने भी अपना हास्य लेख प्रस्तुत किया। इफ्फत सिद्दीकी ने एक सुन्दर नज़्म प्रस्तुत की और नजमा खान ने तरन्नुम के साथ फेज अहमद फेज की एक नज़म सुनाई। आसिफ इजहार अली ने अपनी एक नवीन गजल पेश की जबकि सबीहा सम्बुल ने अपना ताजा कलाम तरन्नुम के साथ पेश किया। उपस्थितजनों का आभार शैदा सलमान ने जताया।