प्रो. फिजा आज़मी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की
अलीगढ़, 30 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिजनिस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की प्रोफेसर फ़िज़ा तबस्सुम आज़मी, ने इंडियन इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम), नागपुर द्वारा आयोजित आईएसडीएसआई-वैश्विक सम्मेलन 2021 में एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की।
इस सम्मेलन में 15 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन तेजी से बदलती दुनिया और नेतृत्व शैली में बदलाव को प्रतिबिंबित करने के लिए हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया।
प्रो. फ़िज़ा तबस्सुम ने मानव संसाधन विकास, कार्मिक प्रबंधन और नेतृत्व पर सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पोस्ट कोविड-19 के बाद के युग में संगठनों और संस्थानों के भीतर मूलभूत परिवर्तन की आवश्यकता महसूस हुई है और मानव संसाधन प्रबंधन का इसमें प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर अपने विचार भी रखे।
प्रोफेसर फ़िज़ा तबस्सुम ने कहा कि कोविड 19 महामारी के बाद के युग में, दुनिया में सब कुछ तेजी से बदल रहा है और इसलिए व्यावसायिक नेतृत्व को एक असाधारण तरीके से तेजी से बदलते परिदृश्य के अनुकूल होना होगा।