एएमयू के प्रोफेसर एम.यू रब्बानी ने कार्डियोलोजी इंटरवेंशन काउंसिल की बैठक का उद्घाटन किया

अलीगढ़, 29 दिसंबरः वृद्ध लोगों को प्रभावित करने वाले हृदय रोगों के बारे में आम धारणा के विपरीत, देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञों ने युवा आबादी में दिल के दौरे की बढ़ती घटनाओं पर ध्यान देने का आव्हान किया। उन्होंने लखनऊ में आयोजित कार्डियोलाजी इंटरवेंशन काउंसिल की बैठक में गंभीर चिंता व्यक्त की, यह बैठक कार्डियोलाजी सोसाइटी आफ इंडिया, यूपी चौप्टर के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज के कार्डियोलाजी विभाग के अध्यक्ष और कार्डियोलाजी सोसाइटी आफ इंडिया, यूपी चौप्टर के निर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर एमयू रब्बानी तथा सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र तिवारी (एसजीपीजीआई) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्मेलन का उद्घाटन किया।
प्रोफेसर रब्बानी ने बैठक में जेएन मेडिकल कालेज के कोरोनरी एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर डेटा का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। हृदय रोगियों को प्रभावी तरीके से उपचार और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए जेएन मेडिकल कालेज की सराहना की गई। प्रो रब्बानी ने जटिल कोरोनरी एंजियोप्लास्टी में नई तकनीक पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. मंसूर हसन भी उपस्थित थे।