कोविड-19 की वजह से हुई शैक्षिक क्षति की भरपाई के लिए मार्गदर्शन किया

अलीगढ़ 16 नवंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खां तिब्बिया कालिज के स्त्री एवं बाल रोग विभाग ने बाल दिवस पर बच्चों को कोविड-19 के कारण हुए पढ़ाई के नुकसान और इस क्षति को पूरा करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों को चार्ट और पोस्टर की मदद से परामर्श दिया गया कि कैसे कोविड-19 के कारण हुई शैक्षिक क्षति की भरपाई की जाए।

कार्यक्रम समन्वयक डा. दीवान इसरार खान और डा. मुहम्मद अनस ने बच्चों पर मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया और कहा कि इसके मानसिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक प्रभाव हैं जो कई मायनों में बहुत हानिकारक हैं।मोबाइल के नकारात्मक प्रभावों पर एक ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पांच वर्षीय सिदरा को प्रथम पुरस्कार और चार वर्षीय सबा को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शेष बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

पीडियाट्रिक ओपीडी में भर्ती बच्चों की काउंसलिंग भी की गई। बच्चों से कोविड आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने और अपने अध्ययन के घंटे बढ़ाने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के शिक्षकों प्रोफेसर सैयदा आमना नाज़, डा. मुहम्मद अनस, डा. दीवान इसरार खान, डा. फहमीदा जीनत, डा. अबीहा अहमद खान और गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्यों ने सहयोग किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सबुही मुस्तफा ने बच्चों के कल्याण के लिए कार्यक्रम में सभी के सहयोग की सराहना की।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea