जेएनएमसी में रेडियो डायग्नोसिस का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

अलीगढ़, 11 नवंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के रेडियो डायग्नोसिस विभाग के रेजिडेंट डाक्टरों, डा. दिव्यश्री कोप्पल, डा. इसरा खान और डा. अनिकेत वर्मा की टीम को ‘इंटरनेशनल रेडियोलाजी डे’ के उपलक्ष में रेडियो डायग्नोसिस विभाग द्वारा ‘इंटरवेशनल रेडियोलोजी’ विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी घोषित किया गया है।
डा. ऐमन इब्राहीम, डा. हरि कृष्णन एम, डा. मोहम्मद अशरफ तथा डा. मयंक श्रीवास्त की टीम को को उपविजेता घोषित किया गया।
इस अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात रेडियोलोजिस्ट डा. मुदस्सिर राशिद (निदेशक, गोल्ड कोस्ट हास्पीटल) ने कहा कि इंटरवेंशनल रेडियोलोजिस्ट्स विभिन्न रोगों के इलाज के दौरान रक्त शिराओं एवं शरीर के विभिन्न अंगों में सुई अथवा अन्य शल्य चिकित्सा उपकरणों का प्रयोग करने के लिये इमेजिंग टेक्नालोजी का प्रयोग कर एक्स-रे, सीटी, एमआरआई तथा अन्य तरीकों का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रियाएं रोगी के अस्पताल में रहने की अवधि को कम करती हैं, ओपन सर्जरी से संभावित जटिलताओं को कम करती हैं और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए, प्रो शगुफ्ता वहाब (अध्यक्ष, रेडियो डायग्नोसिस विभाग) ने कहा कि रेडियो डायग्नोसिस विभाग में कई जीवन रक्षक, नान-वेस्कुलर प्रक्रियाएं की जा रही हैं।
प्रोफेसर मोहम्मद खालिद और प्रोफेसर इब्ने अहमद के साथ प्रोफेसर शगुफ्ता ने प्रश्नोत्तरी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
डाक्टर मेहताब अहमद और डाक्टर एस एम दानिश कसीम द्वारा संचालित ‘सीटी गाइडेड स्पाइनल इंटरवेंशन‘ में रेजिडेंट डाक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment