यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए दृष्टिकोण बहुत जरूरी: आईपीएस डा. एहतेशम

आरसीए में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधार्थी।

अलीगढ़, 7 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आवासीय कोचिंग अकादमी द्वारा ‘‘यू कैन बी नेक्स्ट – वैल्यूएबल इनसाइट्स फार सिविल सर्विसेज एग्जाम एस्पिरेंट्स‘‘ विषय पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा एहतेशम वकारिब, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों और दृष्टिकोण को चित्रित करते हुए डाक्टर वकारिब ने छात्रों को एक प्रतिस्पर्धी मानसिकता विकसित करने, दैनिक रूप से समाचार पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने योग्य लेखन कौशल पर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है।आरसीए-एएमयू के निदेशक, प्रोफेसर इमरान सलीम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आरसीए विश्वविद्यालय के छात्रों को सभी आवश्यक कोचिंग और मार्गदर्शन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो सिविल सेवा को करियर के रूप में आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एएमयू के छात्रों में अपार संभावनाएं हैं और वे निश्चित रूप से सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने में सफल हो सकते हैं।डा साइमा शादाब, सहायक प्रोफेसर, आरसीए ने सत्र का संचालन किया और डा जहांगीर चौहान, सहायक निदेशक ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।इस सत्र में वीमेन्स कालिज, एएमयू और विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के छात्रों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea