AMU: पूर्व छात्रों ने विदेश में पढ़ाई की संभावनाओं और अवसरों के बारे में जानकारी दी

अलीगढ़, 5 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कालिज में दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विदेश में रह रहे एएमयू के पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों को विदेश में अध्ययन की संभावनाओं और अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने अपना उद्देश्य पत्र कैसे लिखें, सीवी कैसे तैयार करें, आईईएलटीएस, टीओईएफएल और जीआरई में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें आदि के बारे में भी बताया।अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले डा. सैयद मुसर्रत अली ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में शिक्षा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को यूएसए विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने से पहले एसएटी या एसीटी टेस्ट स्कोर जमा करना होगा, जबकि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए जीमैट, जीआरई या एमए कैट टेस्ट स्कोर करने की आवश्यकता होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका में शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए आमतौर पर आईईएलटीएस, टीओईएफएल स्कोर प्राप्त की आवश्यकता होती है।आयशा खान (जर्मनी) ने छात्रों से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने और एसओपी लिखते समय ईमानदार रहने को कहा।श्री रफी (तुर्की) ने कहा कि तुर्की अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसर प्रदान करने के अलावा अपने विश्वविद्यालयों में दुनिया भर के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है।जीआरई की तैयारी के चरणों पर टिप्पणी करते हुए ज़ैनब फातिमा (जापान) ने कहा कि जितना संभव हो उतना विश्लेषणात्मक नान-फिक्शन पढ़ें, नियमित रूप से अध्ययन की योजना बनाएं, अभ्यास परीक्षण करें, कमजोरियों की पहचान करें और अपनी प्रगति का चार्ट बनाएं।लुबना आरिफ (फ्रांस) ने बताया कि कैसे भारतीय छात्र फ्रांस में छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। सबा आमिर (यूके) ने ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा की, जबकि बेनज़ीर खुर्शीद (फ्रांस) ने आईईएलटीएस और टीओईएफएल में पढ़ने, सुनने, लिखने और बोलने की परीक्षा में अंतर पर चर्चा की।प्रोफेसर नईमा खातून (प्रिंसिपल, वीमेन्स कालेज) ने महिलाओं की शिक्षा के लिए एक कालेज की स्थापना में शेख अब्दुल्ला के विशेष प्रयासों का उल्लेख किया।प्रो मंसूर आलम सिद्दीकी ने समापन भाषण दिया। श्री साद हमीद (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, जनरल) ने आभार व्यक्त किया। वेबिनार के लिए दो सौ प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea