इसरो परीक्षा में जामिया के छात्र ने किया टॉप

दो अन्य छात्रों का वैज्ञानिक/इंजीनियर पद के लिए हुआ चयन

Mohd-Kashif
Mohd-Kashif

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के पूर्व छात्र मोहम्मद काशिफ़ ने वैज्ञानिक/ इंजीनियर ‘एससी’-मैकेनिकल (पोस्ट नंबर बीई002) पद के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड-2019 परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसरो ने दो दिन पहले नतीजे घोषित किए थे। काशिफ ने वर्ष 2019 में जामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था। काशिफ के अलावा उनकी कक्षा के दो अन्य छात्रों अमित कुमार भारद्वाज और अरीब अहमद को भी प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में समान पद केलिए चुना गया है।  

Areeb

इसरो  सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड-2019 ने जनवरी, 2020 के महीने में एससी स्तर के वैज्ञानिकों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार जुलाई, 2021 में आयोजित किया गया था।
जामिया के छात्रों के प्रदर्शन से उत्साहित, कुलपति प्रो नजमा अख्तर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों को अनुसंधान में अपना करियर बनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी ।

Amit Kumar
Amit Kumar

हाल ही में घोषित एनआईआरएफ रैंकिंग में जामिया विश्वविद्यालय श्रेणी में पिछले साल के मुकाबले इस साल 10वें से चार पायदान ऊपर बढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है, कुलपति इसका श्रेयविश्वविद्यालय में अनुसंधान के माहौल में सुधार को देती हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment