AMU: यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में सोशल वर्क विभाग के 11 छात्रों का चयन

अलीगढ़, 27 सितंबरः उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम), ग्रामीण विकास मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के तहत चल रही परियोजनाओं के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के ग्यारह छात्रों का चयन किया गया है।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) के सहयोग से सोशल वर्क विभाग द्वारा हाल ही में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में, यूपीएसआरएलएम, लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मास्टर आफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) के छात्रों का चयन किया।

उन्होंने यूपीएसआरएलएम कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों की क्षमता, कौशल और योग्यता के लिए उनकी प्रशंसा की।

सामाजिक कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो नसीम अहमद खान ने यूपी सरकार की परियोजना में चयनित होने पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विभाग का दौरा करने और छात्रों का चयन करने के लिए यूपीएसआरएलएम, लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।

श्री साद हमीद, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (सामान्य) ने यूपी सरकार के प्रतिष्ठित फ्लैगशिप कार्यक्रम में एएमयू से युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए यूपीएसआरएलएम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह यूपीएसआरएलएम में एएमयू से अधिक प्रतिभाओं की भर्ती के लिए भविष्य में निरंतर सहयोग की आशा करते हैं

डा मोहम्मद ताहिर और डा मोहम्मद आरिफ खान, प्लेसमेंट समन्वयक, सोशल वर्क विभाग ने चयनित छात्रों की सफलता की कामना की और प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अध्यक्ष, यूपीएसआरएलएम अधिकारियों और टीपीओ (सामान्य) को धन्यवाद दिया।

विभाग के शिक्षकों डा कुर्रतुल ऐन अली, डा शायना सैफ, डा अन्दलीब, डा मोहम्मद उजैर और डा समीरा खानम ने प्लेसमेंट ड्राइव के लिये छात्रों को तैयार करने और उनके मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea