देश के 8 शहरों के 53 केंद्रों पर हुई कक्षा ग्यारह एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा

अलीगढ़, 26 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा ग्यारह (विज्ञान एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग) तथा कक्षा ग्यारह (वाणिज्य और कला एवं मानविकी) में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आज एएमयू सहित देश भर के 8 शहरों में 53 केंद्रों पर आयोजित की गई। कक्षा ग्यारह (विज्ञान/डिप्लोमा इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 18778 उम्मीदवारों में से 15415 आवेदक आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5506 उम्मीदवारों ने ग्यारहवीं कक्षा (वाणिज्य और कला एवं मानविकी) में प्रवेश के लिए आवेदन किया था जिसके लिए दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षाएं बरेली, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, कोलकाता, मेरठ, किशनगंज और अलीगढ़ में बने परीक्षा केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ आयोजित की गयीं।एएमयू कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अमुवि प्राक्टर प्रोफेसर एम वसीम अली, डिप्टी प्राक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर तथा अन्य स्थानीय स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। वरिष्ठ शिक्षकों को अलीगढ़ तथा बाहर के केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में आब्ज़र्बर के रूप में नियुक्त किया गया था। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक सहायता प्रदान की। इस के अतिरिक्त एनएसएस स्वयंसेवियों और कर्मचारियों ने उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सहायता शिविर लगाये।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea