AMU: बुशरा समेत आरसीए के तीन छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की

अलीगढ़ 25 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के तीन छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सफलता अर्जित की है।

सफल छात्रों में डा० बुशरा बानो (एमबीए, प्रबंधन में पीएचडी, एएमयू, रैंक-234), अल्तमश गाज़ी (बी.टेक., आईआईटी, बीएचयू, रैंक-282) और अरुण कुमार सिंह (एएमयू से बारहवीं, बी.टेक, जयपुर, रैंक-554) शामिल हैं।

ज्ञात हो कि इस से पूर्व उपरोक्त छात्रों समेत आरसीए के पांच छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिनमें उक्त छात्र अंतिम रूप से सफल हुए।

एएमयू के कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इन छात्रों को विशिष्ट परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे जन कल्याण के प्रति समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करेंगे।

प्रोफेसर इमरान सलीम (निदेशक, आरसीए) ने इन छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे सिविल सेवा परीक्षा के अन्य उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करने के लिए समय निकल पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी 2012 में 3, 2014 में दो, 2016 में एक और 2018 में दो छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

प्रोफेसर सलीम ने बताया कि आरसीए ने मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को सीमित संख्या में छात्रवृत्ति के साथ सिविल सेवा/न्यायिक सेवा/एसएससी-सीजीएल कोचिंग कार्यक्रमों के लिए मुफ्त कोचिंग और मार्गदर्शन के लिए आनलाइन आवेदन की घोषणा की है। इच्छुक छात्र 15 अक्टूबर 2021 तक https://oaps.amucontrollerexams.com के माध्यम से आरसीए में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी आरसीए की वेबसाइट http://www.amu.ac.in/academies/residential-coaching-academy  से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment