AMU: शिक्षक ने ढूंढ निकाला खारापन वाली कृषि भूमि को खेती के योग्य बनाने का तरीका

अलीगढ़ 24 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डा. तारिक आफताब (सहायक प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग) ने जर्मनी के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक नए प्रोटीन की पहचान की है और इसका नाम एचवीएचओआरसीएच रखा, जो ‘फसली पौधों में नमक के प्रति सहनशीलता में सुधार’ करके लवणता वाली कृषि भूमि को खेती के योग्य बनाएगा।

लाइबनिज इंस्टीट्यूट आफ प्लांट जेनेटिक्स एंड क्राप प्लांट रिसर्च, गैटर्सलेबेन, जर्मनी में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में शोध कार्य के दौरान डा आफताब और उनके सहयोगियों द्वारा कई वर्षों के अध्ययन और परीक्षणों के बाद यह रिपोर्ट इंटरनेशनल जर्नल आफ मालिक्यूलर साइंसेज में प्रकाशित हुई है।

डा. आफताब ने बताया कि यह प्रोटीन जौ के पौधों में लवणता के प्रति सहिष्णुता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोटीन की पहचान से तनाव प्रतिरोधी फसली पौधों के विकास में नए आयाम खुलेंगे।

डा. आफताब ने कहा कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण लंबे समय तक तीव्र सूखे की भविष्यवाणी की गई है। सूखे से निपटने के लिए गहन सिंचाई के प्रयास अंततः मिट्टी की लवणता को बढ़ाते हैं और इस प्रकार खेती को बाधित करते हैं। मिट्टी की लवणता को ऊपर की ओर धकेलने के लिए फसली पौधों की नमक तनाव सहनशीलता में सुधार करने के लिए यह एक प्रमुख कारक है जो उच्च लवणता वाली मिट्टी के बावजूदकृषि भूमि को अधिकाधिक उपजाऊ बनाने के लिए उत्तरदायी होगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment