AMU: छात्रों का मार्गदर्शन और रोज़गार से सम्बंधित सलाह देने के लिए 3 अक्टूबर को कार्पाेरेट मीट

अलीगढ़ 23 सितंबरः कार्पाेरेट जगत और शिक्षाजगत के बीच संबंधों को मजबूत करने और कोरोना संकट के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों का मार्गदर्शन और रोज़गार से सम्बंधित सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिए अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) द्वारा 3  अक्टूबर 2021 को एक आनलाइन कार्पाेरेट मीट का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर इस आनलाइन कॉर्पाेरेट मीट का उद्घाटन करेंगे।

मीट के संयोजक, प्रोफेसर इमरान सलीम ने बताया कि श्री इमाद मलिक (सीईओ, शराफ एक्सचेंज, दुबई, यूएई) और सुश्री रूपा हसन (सीनियर एचआर, दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथारिटी, यूएई) क्रमशः मुख्य अतिथि और मानद अतिथि होंगे ।

कार्पारेट मीट के अन्य पैनलिस्टों में श्री अभिषेक तलवार (सीईओ, हेक्साव्यू टेक, नोएडा), श्री आलोक निधि गुप्ता (एमडी, टैलेंट रिक्रूट, बैंगलोर), श्री जफर शेख (सीईओ, कैम्बे कंसल्टिंग, एलएलसी, यूएस), श्री धीरज मोदी (वीपी और ग्लोबल एचआर हेड, एनएलबी सर्विसेज) और सुश्री ज़ैनब जाबरी (हेड, आफशोर फोरेंसिक सर्विसेज, डेलाइट इंडिया, मुंबई) शामिल हैं।

प्रोफेसर सलीम ने कहा कि कोविड काल के दौरान और उसके बाद जाब मार्केट की चुनौतियों, अवसरों और मुद्दों से संबंधित जानकारी से परिचित होने के इच्छुक एएमयू के छात्र 27 सितंबर, 2021 तक https://forms.gle/pdRddgahsmgHKuVf6 लिंक पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण लिंक और अन्य विवरणों के लिए छात्र फेसबुक, लिंक्ड इन और इंस्टाग्राम पर प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय के पेज को देख सकते हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea