AMU: देशभर के विद्यार्थियों ने दी बीएससी, बीकाम, बीए की प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते एएमयू कुलपति।


अलीगढ़, 19 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की बीएससी, बीकाम एवं बीए की प्रवेश परीक्षा आज एएमयू सहित लखनऊ (उत्तर प्रदेश), श्रीनगर (जम्मू एण्ड कश्मीर), पटना (बिहार), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), कोझीकोड (केरल), तथा गुवाहटी (आसाम), में बने परीक्षा केन्द्रों पर दो चरणों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।


प्रथम चरण में बीएससी (आनर्स) तथा बीकाम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 11683 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 41 परीक्षा केन्द्रों पर 8682 अभ्यार्थी शामिल हुए।


बीकॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा भी प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य एएमयू में बने परीक्षा केन्द्रों के अलावा लखनऊ, कोलकाता, श्रीनगर, पटना कोझीकोड व गुवाहाटी में 15 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर 3749 अभ्यार्थी शामिल हुए। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए 4795 अभ्यार्थियो ंने आवेदन किया था।
बीए (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा सायं 3 बजे से 5 बजे के मध्य एएमयू में बने 16 परीक्षा केन्द्रों के अलावा अन्य प्रदेशों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई। बीए (आनर्स) के लिये 10896 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।


एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और केन्द्रों पर कोविड गाइडलाइन के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि कोविड काल में देश की सभी यूनिवर्सिटियों में परीक्षाओं का आयोजन एक कठिन चुनोती रही है। हमने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिये कड़े प्रयास किये हैं। हमें आशा है कि इन प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आने के उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान प्रोक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली भी उनके साथ रहे।
परीक्षा नियंत्रक श्री मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। अभ्यार्थियों व उनके अभिभावकों के मार्गदर्शन के लिए परिसर में विभिन्न स्थानों पर सहायता शिविर भी लगाये गये थे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण भी किया।


राष्ट्रीय सेवा योजना अमुवि के एनएसएस में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बीकाम, बीएससी तथा बीए की प्रवेश परीक्षा में आज सहायता शिविर लगाये गये जिसमें परीक्षा देने दूसरे शहरों से आए हुए छात्र व छात्राओं को उनके सेंटर के बारे में जानकारी दी गयी। परीक्षा केन्दों पर कोविड गाइडलाइन का भी पालन किया गया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea