जटिल इंजीनियरिंग की समस्याओं को हल करने में मैट्रिक्स लैबोरेट्री अहम

अलीगढ़, 13 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी पालिटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग अनुभाग के तत्वाधान में आज एक पांच दिवसीय आनलाइन फैकल्टी डेवेलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन हुआ जिसका आयोजन अटल-एआईसीटीई के प्रायोजन से किया जा रहा है।

‘एडवांस्ड मैट्रिक्स लैबोरेट्री फार साइंटिफिक कंप्यूटिंग’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य  कम्प्यूटेशनल साफ्टवेयर कौशल में शिक्षकों की योग्यता को बढ़ाना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि, प्रोफेसर परवेज मुस्तजाब (डीन, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय) ने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षक मुख्य रूप से लगातार सीखने की रूचि पर अपना करियर बनाते हैं और वे शिक्षा के महत्व को समझते हैं। एएमयू उन संस्थानों में से है, जो निरंतर सीखने के माध्यम से शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और विकास के अवसर प्रदान करने के लिए देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और सभी पहलुओं से विश्वविद्यालय को लाभान्वित कर रहा है।

उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों और कई क्षेत्रों में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में मैट्रिक्स लैबोरेट्री के अनुप्रयोग पर विस्तार से चर्चा की।

प्रोफेसर अरशद उमर (प्राचार्य, विश्वविद्यालय पालिटेक्निक तथा कार्यक्रम अध्यक्ष) ने जटिल इंजीनियरिंग समस्याओं को हल करने में मैट्रिक्स लैबोरेट्री के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने आनलाइन व्याख्यान में मैट्रिक्स लैबोरेट्री की उन्नत सुविधाओं, सिंटैक्स और टूलबाक्स पर चर्चा की और विभिन्न वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विषयों पर विचार व्यक्त किये।

प्रोफेसर अरशद ने प्रतिभागियों को इन तकनीकों को विभिन्न डोमेन में प्रयोग करने और नवीन समाधान और खोजों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगामी सत्र में ऐसे तीन और एफडीपी आयोजित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

श्री मोहम्मद दानिश (एफडीपी समन्वयक) ने स्वागत भाषण के साथ ही कार्यक्रम का अवलोकन किया और विभिन्न संस्थानों, कालेजों और विश्वविद्यालयों के रिसोर्स पर्सन्स की उपलब्धियों पर बात की। श्री अफसर हुसैन (एफडीपी सह-समन्वयक) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea