Google search engine
Monday, May 6, 2024
Google search engine
Google search engine

निगम के अतिक्रमण अभियान के दौरान लोगों का हंगामा, पुलिस बुलाना पड़ी

क्वार्सी बाईपास पर जीवनगढ़ के पास अतिक्रमण हटाते नगर निगम के अधिकारी।

अलीगढ़। अलीगढ़ में क्वार्सी चौराहे से बाईपास पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगर निगम के अधिकारियों ने साइड से लोगों का अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों को कई स्थानों पर जनता का विरोध झेलने पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि नगर निगम के अधिकारी पक्षपात कर रहे हैं। वो क्वार्सी से अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं बल्कि बीच बीच पर अतिक्रमण हटा रहे हैं। कई स्थानों पर नगर निगम के अधिकारियों ने चालान भी काटा। क्वार्सी बाईपास पर एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर निसार अहमद का ₹5000 का चालान काटा गया। अतिक्रमण अभियान का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह कर रहे थे। कई स्थानों पर लोगों के अधिक विरोध के चलते को बुलाना पड़ा। थाना क्वार्सी इंचार्ज विजय सिंह अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पर लोगों को शांत कर मामला सुलझाया। अभी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक रोड पर लोग ने अतिक्रमण कर रखा है ,इसके कारण अक्सर सड़क पर जाम लग जाता है।

V

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine

Related Articles

Google search engine

Latest Posts