अचीवर्स फ़ाउंडेशन ने अलीगढ़ के कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण की आज ज़रूरत : पद्मश्री ज़िल्लूर रहमान

असहाय, ग़रीबों की मदद की युवा महिलाओं ने : प्रो जसीम मोहम्मद

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

अलीगढ़। अचीवर्स फाउंडेशन द्वारा पाम ट्री होटल मैरिस रोड अलीगढ़ में डी के अचीवर्स मीट सोफिया जावेद अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष व फाउंडर इब्ने सिन्हा अकादमी के पद्मश्री हक़ीम प्रो ज़िल्लूर रहमान साहेब सहित अरुणाचल यूनिवर्सिटीज ऑफ स्टडीज के प्रोफेसर जसीम मोहम्मद विशिष्ट अतिथि, डॉक्टर फारुक ड़ार चेयरमैन तिब्बिया कॉलेज एएमयू अलीगढ़, शाजिया सिद्दीकी आजाद फाउंडेशन, को जीवन उपलब्धियों के लिए अचीवर्स मेडल, मोमेंटो व शॉल ओढ़ाहकर सम्मानित किया गया व समाज में अपनी सेवाएं देने वाले अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं व क्रोरोना वरीयरस को को भी सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में सम्मानित करते पदश्री जिल्लू रहमान व अन्य।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष पद्मश्री प्रोफ़ेसर ज़िल्लूर रहमान साहेब ने महिला सशक्तीकरण, उर्दू भाषा तथा देश में महिलाओं की भागीदारी पे विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने अचिवेर्से फ़ाउंडेशन के अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर सूफ़िया जावेद की सराहना किया था दानिश अली खान के इस मुहिम को आगे बढ़ाने और उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में कार्य करने की प्रोत्साहन दिया।

विशिष्ट अतिथि प्रो जसीम मोहम्मद ने संस्था के पदाधिकारीओ को बधाई देते हुए कहाँ की दानिश अली खान प्रदेश ही नहीं देश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे है। राज्यों और केंद्र सरकार को ऐसे संस्थाओं से काम लेनी चाहिए जो ज़मीन से जुड़े हैं। जसीम मोहम्मद ने अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर सुश्री सूफ़िया ज़ैदी साहिब का भूरी भूरी प्रशंसा किया की उन्होंने अलीगढ़ में पढ़े लिखे महिलाओं को जोड़ रखा है और सामाजिक काम सभी कर रही है होंगे आज सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहाँ की, कोरोना काल में ग़रीबो , असहायों को ख़ासकर अलीगढ़ के महिलाओ ने मदद करने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसकी तारीफ़ जितनी की जाए उतनी कम है।

इस अवसर पर अचीवर्स फाउंडेशन के फाउंडर सेक्रेटरी दानिश अली खान डी.के ने अपने संबोधन में डी के अचीवर्स और अचीवर्स फाउंडेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा जल्द ही अलीगढ़ में अचीवर्स हॉस्पिटल व अचीवर्स यूoपीoएसoसीo कोचिंग सेंटर की शुरुआत की जाएगी!

कार्यक्रम के दौरान ही अचीवर्स फाउंडेशन में विस्तार के तहत दो पदाधिकारियों को नामित करते हुए श्री यासिर अली खान को क्षेत्रीय प्रबंधक पश्चिमी उत्तर प्रदेश व श्रीमती भावना कांत को अचीवर्स फाउंडेशन में सदस्य नियुक्त किया गया।

मीडिया के क्षेत्र से श्री सोहेल अहमद , ईटीवी उर्दू भारत , श्री मोहम्मद कामरान न्यूज़ 18
डॉक्टर दौलत राम व गायक कलाकार श्री आतिफ खान, मास्टर अरीब, मास्टर इब्राहिम को अचीवर्स मानते हुए सम्मानित किया।

जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती मारिया खालिद, शीबा शमीम , डॉक्टर फिरदौस जहां, वर्षा चौधरी , नायला शेरवानी, समीना अहमद, तोशीबा शेरवानी, शबनम चिश्ती, फरहाना खान, महिमा सिद्धार्थ, साजिदा नदीम, जेबा चौधरी, रूबी सिराज अहमद, शबनम फारूकी, रूबीना अली, शाहनिला सिद्दीकी, पूर्व क्रिकेटर जहीर उद्दीन , डॉक्टर दौलत राम रहे

संचालन आज़ाद फ़ाउंडेशन की सचिव और समाज सेविका शाज़िया सिद्दीक़ी ने किया। धन्यवाद फ़ाउंडेशन के अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर सूफ़िया ज़ैदी जावेद ने दिया।

इस अवसर पे मोहम्मद कामरान, मुहम्मद सुहेल, डॉक्टर फ़िरदौस जहां, तथा 40 लोगों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने केक भी काटा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री अहमद कलीम खान शब्बू उपाध्यक्ष अचीवर्स फाउंडेशन, श्रीमती सोफिया जावेद कोऑर्डिनेटर जिला अलीगढ़ , शीबा शमीम, वर्षा चौधरी , क्षेत्रीय प्रबंधक अचीवर्स फाउंडेशन यासिर अली खान, ताहिर अली।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea