एएमयू के वीमेन्स कालिज परिसर में कौशल मेले का आयोजन

अलीगढ़, 22 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी वीमेन्स कालिज परिसर में संचालित सेंटर फार स्किल डवलपमेंट एण्ड कैरियर प्लानिंग की छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी ‘कौशल मेला’ का उद्घाटन प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डा. हमीदा तारिक द्वारा किया गया। इस मेले का आयोजन जी-20 और उन्नत भारत अभियान के तहत किया गया।

छात्राओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रशंसा करते हुए डा. हमीदा तारिक ने कहा कि एएमयू केवल एक शिक्षण संस्था ही नहीं है बल्कि एक प्रशिक्षण स्थल भी है जहां शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिये प्रशिक्षित करना चाहिये ताकि वह जीवन में कभी नाकामी का मुँह न देखें। डा. हमीदा तारिक ने कहा कि यहां के छात्र और छात्राऐं अपनी प्रतिभा के कारण अलग से पहचाने जाते हैं।

डा. हमीदा तारिक ने कहा कि सेंटर फार स्किल डवलपमेंट एण्ड कैरियर प्लानिंग सेंटर ऐसा केन्द्र है जो न केवल व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है बल्कि सर सैयद के सपनों को साकार करने में अहमद भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य किया है।

सेंटर फार स्किल डपवलपमेंट कैरियर प्लानिंग सेंटर की डायरेक्टर और वीमेन्स कालिज की प्रिन्सिपल प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा कि अध्ययन के दौरान शिक्षण के साथ प्रशिक्षण भी बहुत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जिस सुन्दरता से उन्होंने अपनी हस्तकला का प्रदर्शन किया है, वह अदितीय है। प्रो. नईमा खातून ने कहा कि इस कौशल मेले में लड़कियों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं को विक्रय के लिये रखा है और उनका उत्साहवर्धन किया जाना चाहिये।

आईजी हाल की प्रोवोस्ट प्रोफेसर शीबा हामिद ने कहा कि लड़कियों ने अपनी जिस छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उसकी वर्तमान समय में बहुत प्रासंगिकता है। उन्होंने कहा कि यह मेला विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से ही संभव हो सका है जो इस बात का प्रतीक है। विश्वविद्यालय महिला सशक्तीकरण के लिए कटिबद्व है।

यूजीसी एचआरडी सेंटर की डायरेक्टर डा. फायजा अब्बासी ने कहा कि स्किल डवलपमेंट वास्तविक व्यक्तित्व निर्माण का अभिन्न अंग है और जिस व्यक्ति में जैसी प्रतिभा होती है, समाज में उसी के अनुसार उन्हें आदर और सम्मान मिलता है। एएमयू में छात्र व छात्राओं की संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। 

इस अवसर पर स्टूडैन्ट काउंसलर डा. समरीन हसन खान, तनवीर बदर, समीना, प्रोफेसर उरूस इलियास और प्रोफेसर आयशा मुनीरा ने भी अपने विचार रखे।

इस मेले का आयोजन सेंटर फार स्किल डवलपमेंट एण्ड कैरियर प्लानिंग द्वारा एनएस-4 एकेडमी के सहयोग से किया गया। जिसमें 30 से अधिक स्टाल लगाये गये जिनमें डेकोरेशन, हेंडीक्राफ्ट, कपड़े आदि मुख्य आकर्षण रहे।

विभिन्न पाठयक्रमों की छात्राओं ने अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सामान तैयार किये। वीमेन्स कालिज के कौशल मेले में मोहिनी, शाहीन बेगम, निकी, सना मलिक, हिमानी शर्मा, आलिया, निकहत, असना, उपासना, तैयबा सैफ, अफशां खानम, आलिया राशिद और राहिला आदि ने अपने प्रशिक्षक खालिदा शबनम, सनोबर, अदीबा सलीम, शाजिया हिसाम, अतिया परवीन, शाजिया फहीम और वर्षा के निर्देशन में सामान तैयार करके कौशल मेले में विक्रय के लिये प्रस्तुत किया। 

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea