अलीगढ़, 14 जुलाईः प्रोफेसर मोहम्मद शमीम को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित सेंटर फॉर इमरजेंसी मेडिसिन का समन्वयक नियुक्त किया गया है।वह नए केंद्र का नेतृत्व करेंगे जिसमें समर्पित चिकित्सक, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, श्वसन और छाती रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, नर्स, आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, ड्रेसर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जो कि ऐसे रोगियों को चिकित्सा उपलब्ध कराएगा जिन्हें तत्काल चिकित्सा देने की आवश्यकता है।प्रोफेसर शमीम ने कोविड-19 के दौरान ‘कोवेक्सीन वैक्सीन ट्रायल‘ और ‘नेशनल कोविड 19 रजिस्ट्री’ के प्रमुख अन्वेषक के रूप में महत्वपूर्ण सेवाओं सहित विभिन्न क्षमताओं में काम किया है।वह ‘म्यूकोर्मिकोसिस-ए केस कंट्रोल स्टडी’ और ‘रिकवरी ट्रायल-आईसीएमआर-ऑक्सफोर्ड’ ट्रायल के अन्य जोखिम भरे कार्य के बीच ‘ऑफ नोट’ के प्रधान अन्वेषक भी रहे हैं। प्रो शमीम टीबी और श्वसन रोग विभाग के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।वह 2005 से टीबी और श्वसन रोग विभाग में एक शिक्षक और परामर्शदाता के रूप में काम कर रहे हैं। वह 2016 में प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुए।प्रो शमीम सीओपीडी, अस्थमा और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के विशेषज्ञ हैं और उनके पीयर रिव्यू जर्नल्स में 97 से अधिक पेपर प्रकाशित हुए हैं।








