AMU: मेडिकल में सीनियर सिटीजन के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू

अलीगढ़, 20 नवंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में नई उपचार सुविधाओं की आवश्यकता को समझते हुए दो नई ओपीडी और अन्य आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। इसमें जेरियाट्रिक या वरिष्ठ नागरिकों के लिये सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी और हेमेटोलाजी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शामिल हैं।मैडिसन ओपीडी भवन में ईसीजी सेवाएं, मेडिकल आईसीयू के लिए डा हुसैनी एस हैदर मेहदी द्वारा दान किया गया वीडियो लैरींगोस्कोप, मेडिकल आईसीयू में तीन पीएम केयर वेंटिलेटर और पेशेंट ट्रांसपोर्ट मल्टी-चैनल वाइटल मानिटर सुविधाएं शामिल हैं।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो शाहिद अली सिद्दीकी ने प्रो. राकेश भार्गव (डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन), प्रो. हारिस एम. खान (चिकित्सा अधीक्षक), प्रो. मुहम्मद आफताब (अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक) और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों तथा वरिष्ठ शिक्षकों के साथ इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं रोगों के निदान और बेहतर उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जेएन मेडिकल कालेज द्वारा मरीजों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न अन्य सुविधाओं का उल्लेख किया।

मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अंजुम एम. चुगताई ने कहा कि बुजुर्ग लोग सांस की बीमारियों, विभिन्न प्रकार के कैंसर, थैलेसीमिया, रक्त रोगों आदि से ग्रस्त हो जाते हैं, इसलिए अलग-अलग जेरियाट्रिक ओपीडी और हेमटोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी बहुत उपयोगी साबित होंगे।एनेस्थीसियोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एहसान काज़ी ने मेडिकल आईसीयू में वीडियो लैरींगोस्कोप के उपयोग का प्रदर्शन किया, जबकि प्रो. शहजाद एफ हक ने विशेष रूप से कोविड-19 के दौरान चिकित्सा विभाग के प्रदर्शन और प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea