मेडिकल काॅलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 सीटें, एनएमसी ने प्रस्ताव मंजूर किया

एमबीबीएस सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 करने के लिए किये गये आवेदन स्वीकार

अलीगढ़, 22 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने एमबीबीएस सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 करने के लिए किये गये आवेदन स्वीकार कर लिया है।
अगले साल से जेएन मेडीकल कालिज में सीटों की संख्या बढ़ाने के निर्णय को एनएमसी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण सर्वेक्षण के बाद लागू किया जाएगा।


कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि कोविड महामारी ने स्वास्थ्य में पर्याप्त संख्या में योग्य और कुशल मानव संसाधनों के महत्व की प्रासंगिकता को रेखांकित किया उसके लिए यह जरूरी है कि देश भर में जेएनएमसी और अन्य मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्वि हो।


उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या में वृद्धि को पूरा करने के लिए हमारे पास एक उन्नत बुनियादी ढांचा, पर्याप्त संकाय सदस्य, अपेक्षित सर्जरी ओटी, लेक्चर हाल, वार्ड्स, बड़े और पर्याप्त आवासीय छात्रावास और अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं हैं।
इस बीच, यूपी नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल की एक अधिसूचना के अनुसार जेएनएमसी द्वारा संचालित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) पाठ्यक्रम को बीएससी नर्सिंग डिग्री में 20 छात्रों के प्रवेश के साथ अपग्रेड करने की अनुमति दी है।


रजिस्ट्रार, यूपी नर्स और मिडवाइफ्स काउंसिल के अनुमति पत्र में कहा गया है। यूपी नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल को जेएनएमसी, एएमयू द्वारा संचालित जीएनएम कोर्स को बीएससी नर्सिंग कोर्स के रूप में अपग्रेड करने के लिए कोई आपत्ति नहीं है। अनुमति दे दी गई है।
कुलपति प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि महामारी और संकट की स्थिति के लिए तैयारियों को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में उपयुक्त स्टाफ बनाए रखना आवश्यक है। जीएनएम पाठ्यक्रम को बीएससी नर्सिंग में अपग्रेड करने की अनुमति के साथ, हम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की आवश्यकता को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment